फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

सीसीटीवी की नजर में रहेंगे बच्चे और शिक्षक

Sat, 22 Apr 2017 10:13 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 22 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
meeting
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनगां में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा आयोजित की गई। इस साल स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव आम सभा ने पारित किया। ऐसे में स्कूल बच्चे और शिक्षक सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगे। इसके अलावा स्कूल में मल्टीपर्पज हॉल सहित दर्जनों विकासात्मक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। आम सभा के आयोजन के लिए बनी विभिन्न कमेटियों ने आपस में समन्वय स्थापित कर अभिभावकों को सभा स्थल तक पहुंचाया। स्कूल की स्काउट एंड गाइड यूनिट के बच्चों ने अभिभावकों का स्वागत किया।

विज्ञापन


स्कूल के प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने कमेटी की गतिविधियों सहित वित्तीय लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समिति की कुल वार्षिक आमदनी 210176 रुपये थी। जिसमें 206809 लाख रुपये स्कूल के विकास कार्यों पर खर्च हुए। समिति के पास वर्तमान में करीब साठ हजार रुपये की बचत है। स्कूल के प्रधानाचार्य व समिति के पदेन सचिव हरि राम ठाकुर ने स्कूल की गतिविधियों का एजेंडा आम सभा में रखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के मामले में किसी तरह की कोताही नहीं होगी इसके लिए अभिभावकों सहित समस्त शिक्षकों को प्रयास करने चाहिए। इसके बाद एसएमसी चुनाव में अमर नाथ ठाकुर को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं चेत राम, देवी राम, मेहर चंद, रेवत राम, सीमा, ओमा देवी, तेज राम, भोली देवी, कर्म चंद, राम लाल, पुष्पा देवी, विरेंद्र, लुदर चंद और रूप सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। सालिग राम को समिति का सलाहकार मनाया है। स्कूल प्रबंधन समिति पनगां का जनरल हाउस में सबसे पहले सदस्यों का पंजीकरण करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed