फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Medical camps should be set up in remote villages: DC

दूरदराज गांवों में लगाए जाएं चिकित्सा शिविर : डीसी

Wed, 21 Feb 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Medical camps should be set up in remote villages: DC
कुल्लू। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने की। उन्होंने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले के दूरदराज गांवों में चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन करे। इसके साथ नए दिव्यांगजनों की भी पहचान करने की बात कही। कहा कि पिछली तिमाही में जिले में 35 दिव्यांगजनों को 1,74,700 रुपये के उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए। इनमें कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, वाॅकिंग स्टिक, कान की मशीन सहित कई उपकरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जल्द आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का खंड स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त ने एकीकृत पुनर्वास केंद्र महिला भुंतर की प्रबंधन समिति की भी समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि भुंतर स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में 27.61 लाख की लागत से ओपीडी भवन का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागराज पवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद, परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, रेडक्रॉस समिति के सचिव विनोद मोदगिल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed