{"_id":"66741d4625b86075e402cd17","slug":"mata-bhagasiddha-reached-manikaran-for-royal-bath-kullu-news-c-89-1-klu1001-125134-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाही स्नान के लिए मणिकर्ण पहुंचीं माता भागासिद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाही स्नान के लिए मणिकर्ण पहुंचीं माता भागासिद्ध
विज्ञापन
कुल्लू। पीणी क्षेत्र की अधिष्ठात्री माता भागासिद्ध लाव-लश्कर के साथ शाही स्नान के लिए वीरवार को मणिकर्ण पहुंच गई हैं। माता भागासिद्ध शुक्रवार सुबह शाही स्नान करेंगी। साथ ही सैकड़ों की संख्या में हारियान भी मणिकर्ण में आस्था की डुबकी लगाएंगे। मणिकर्ण में माता भागासिद्ध के पहुंचने पर माहौल वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा।
इससे पहले वीरवार सुबह माता भागासिद्ध की पूजा-अर्चना उनके देवालय में की गई। पीणी से माता भागासिद्ध की यात्रा शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु दिनेश और देव चंद ने कहा कि जगह-जगह माता भागासिद्ध का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देवालय पहुंचने पर माता का हारियानों की ओर से फूलमालाओं के साथ स्वागत किया जाएगा।
वहीं माता भागासिद्ध के पुजारी मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि शाही स्नान में देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। शाही स्नान के बाद माता भागासिद्ध अपने देवालय की ओर प्रस्थान करेंगी। संवाद