फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manu Dham will be established in Manali: Govind, Many research works will be done in Dham, the state government will also help

भारतीय मूल्यों, संस्कृति व परंपराओं का बच्चों को मिलेगा ज्ञान

Sun, 19 Sep 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Manu Dham will be established in Manali: Govind, Many research works will be done in Dham, the state government will also help
कुल्लू। मनु की नगरी के नाम से विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में मनु धाम की स्थापना की जाएगी। मनु धाम में अनेक शोध कार्य किए जाएंगे। मनु धाम के लिए भूमि दान करने वालों का योगदान लेकर इस दिशा में प्रयास शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार भी इसमें हरसंभव मदद करेगी। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति दुनिया की ऐसी नीति बनी है, जिसमें सबसे ज्यादा संवाद हुआ है। इस नीति के निर्माण में ग्रामीण स्तर तक समितियां बनाई गई। इसमें बेहतर सुझावों का समावेश किया गया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय मूल्यों, संस्कृति व परंपराओं का ज्ञान बच्चों को मिलेगा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हिंद स्वराज 1857 से 1947 तक का संघर्ष विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित किया गया। इसमें इतिहासकार डॉ. प्रशांत गौरव ने 1857 की क्रांति से लेकर आजादी तक के इतिहास की मुख्य घटनाओं का उल्लेख किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. चेत राम, लेखक व साहित्यकार डॉ. सूरत ठाकुर ने विचार रखे। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, अध्यक्ष महिला मोर्चा मनाली जिंदु ठाकुर, एसडीएम डॉ. संदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed