फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali's refusal, increased restlessness of Kullu and Bhuntar bodies

Kullu News: मनाली का इन्कार, कुल्लू और भुंतर निकायों की बढ़ी बैचेनी

Thu, 20 Jun 2024 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Manali's refusal, increased restlessness of Kullu and Bhuntar bodies
कूड़ा निष्पादन के लिए डंपिंग साइटों का नहीं हो पाया चयन
विज्ञापन

मनाली नगर परिषद ने 21 जून के बाद बाहर से कूड़ा लेने से कर रखा है इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद मनाली के कूड़ा न लेने के निर्णय से नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर की परेशानी बढ़ गई है। इससे कुल्लू और भुंतर शहर में कूड़े की समस्या गहरा सकती है। कचरा मनाली के रांगड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र न जाने की सूरत में कुल्लू और भुंतर शहर में कचरे के ढेर लग सकते हैं।
दोनों ही नगर निकायों के पास अपनी कोई डंपिंग साइट नहीं है। नगर परिषद कुल्लू की पिरड़ी स्थित डंपिंग साइट कुछ सालों पहले न्यायालय के आदेशों के बाद बंद हो गई थी। इसके बाद कुल्लू और भुंतर शहर से कचरा निष्पादन के लिए मनाली के रांगड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

अब मनाली के रांगड़ी संयंत्र में कचरे का पहाड़ बन गया है। ऐसे में नगर परिषद मनाली की ओर से कचरा न लेने की बात कही गई है। नगर परिषद कुल्लू की ओर से करीब पांच से अधिक जगहों पर डंपिंग साइट की तलाश की गई लेकिन स्थानीय स्थानीय लोगों के विरोध पर कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर को डंपिंग साइट नसीब नहीं हो पाई है। पिछले दिनों उपायुक्त कुल्लू की ओर से भी बैठक में नगर निकायों को डंपिंग साइट के लिए भूमि तलाशने और इससे संबंधित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



...
06 टन से अधिक कूड़ा निकलता है प्रतिदिन
नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर से प्रतिदिन करीब छह टन से अधिक कूड़ा निकलता है। इसमें गीला कचरा भी शामिल है। गीले कचरे के निष्पादन के लिए लंकाबेकर स्थित गोसदन के पास एक कंपोस्टर लगा है। सूखे कचरे को निष्पादन के लिए मनाली के रांगड़ी संयंत्र में भेजना पड़ता है।



...
....
नगर परिषद कुल्लू से निकलने वाले कूड़े को फिलहाल मनाली के रांगड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र में ही भेजा जाएगा।
-हरि सिंह यादव, तहसीलदार एवं ईओ नगर परिषद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed