फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali's Mall Road illuminated with 11,000 lamps

Kullu News: 11,000 दीयों से जगमगाया मनाली का मालरोड

Tue, 23 Jan 2024 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 23 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Manali's Mall Road illuminated with 11,000 lamps
मनाली (कुल्लू)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मनाली में सोमवार को धूमधाम के साथ दीपोत्सव मनाया गया। सायंकाल में मनाली का मालरोड दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। यहां 11,000 दीये प्रज्वलित किए गए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

रामबाग चौक से दीयों को प्रज्वलित करने का सिलसिला शुरू हुआ। शाम छह बजे के बाद दीप प्रज्वलित करने शुरू हुए। ओम, स्वास्तिक और जय श्रीराम के आकार में रखे गए दीयों को प्रज्वलित किया गया तो माहौल श्रीराम भक्ति के रंग में रंग गया। महिलाओं, पुरुषों और पर्यटकों में दीयों को प्रज्वलित करने का भारी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

दीयों के साथ पर्यटकों ने खूब सेल्फियां लीं। ग्रामीण इलाकों से आई महिलाओं ने भी दीपोत्सव के बाद जगमगाते दीयों के साथ सेल्फियां लीं। मालरोड में ढोल नगाड़ों की धुन पर पर्यटकों ने खूब डांस किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed