{"_id":"6150824a8ebc3efe2611d7cd","slug":"manali-started-buzzing-with-tourists-as-soon-as-the-rain-stopped-kullu-news-sml3852090195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात छंटते ही सैलानियों से गुलजार होने लगी मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात छंटते ही सैलानियों से गुलजार होने लगी मनाली
विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड़ पर चहलदमी करते सैलानी।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। सैलानियों की पहली पसंद पर्यटन नगरी मनाली बरसात थमते ही पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। तीन माह बाद कुल्लू जिले के पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है। पर्यटन स्थल जलोड़ी दर्रा से लेकर अटल टनल रोहतांग तक सैलानियों की रौनक बढ़ गई है।
बरसात कम होने के बाद मनाली में न केवल होटलों की ऑक्यूपेंसी में भारी वृद्धि हुई है, बल्कि अक्तूबर माह के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी धड़ल्ले से शुरू हो गई है। वीकेंड में 30 फीसदी तक होटल पैक हो रहे हैं, जिससे मनाली सहित कुल्लू जिले के पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदों को भी पंख लगने की आस है।
वहीं, जिला कुल्लू में ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग के साथ पैराग्लाइडिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों से भी सैलानी आकर्षित होने लगे हैं। मनाली के मालरोड के साथ जलोड़ी दर्रा, मणिकर्ण, सोलंगनाला, तीर्थन और जिभी में सैलानियों की चहलकदमी एकाएक बढ़ गई है। मनाली के होटलियर गौतम ठाकुर और निहाल ठाकुर ने कहा कि तीन माह तक होटल स्टाफ का खर्चा उठाना भी मुश्किल हो गया था, लेकिन अब 20 सितंबर से होटलों की ऑक्यूपेंसी 10 से बढ़कर 30 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अक्तूबर और नवंबर के लिए बुकिंग आ रही है। उधर, पर्यटन विकास निगम के होटलों में ऑक्यूपेंसी 25 फीसदी तक बढ़ गई है। पर्यटन विकास निगम के एजीएम बीएस औक्टा ने कहा कि निगम के होटलों में 20 से 25 प्रतिशत तक कमरे लग रहे हैं। वीकेंड पर सैलानी सैर सपाटे के लिए मनाली आ रहे हैं। कहा कि बुकिंग भी आ रही है। बरसात के बाद जिस तरह से पर्यटकों के मनाली आने का सिलसिला शुरू हुआ है। उससे उम्मीद जताई जा रही है कि नवरात्र, दशहरा और दिवाली के मौके पर इसमें और उछाल आएगा। होटलियर एसोसिएशन मनाली के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली में पर्यटक बढ़ने लगा है। बरसात के बाद कुल्लू-मनाली में फिर से रौनक लौटेगी। वीकेंड पर पर्यटन कारोबार में पहले से तीन गुना तक वृद्धि हुई है।