फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali hotels started getting ready for the festive season

दशहरा सीजन के चलते संवरने लगे मनाली के होटल

Tue, 05 Oct 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Manali hotels started getting ready for the festive season
पर्यटन नगरी मनाली का एक दृश्य, जहां पर अब पर्यटकों की चहलकदमी काफी बढ़ गई है। - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। 15 अक्तूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव और त्योहारी सीजन में देश विदेश के पर्यटक कुल्लू मनाली आने की उम्मीद है। मनाली के होटलों में इन दिनों ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी चल रही है, लेकिन दशहरा सीजन में इसके बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस बार मेले में देवी-देवता ही आकर्षण होंगे। इसके बावजूद पर्यटक दशहरा उत्सव के लिए कुल्लू आएंगे। पर्यटन सीजन को देखते हुए मनाली के होटल कारोबारियों ने अपने होटलों को सजाना-संवारना शुरू कर दिया है। होटलों में रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मनाली के होटलियर मान चंद ठाकुर, विशन ठाकुर, टेक चंद ठाकुर और ठाकुर दास ने कहा कि अगामी दशहरा पर्यटन सीजन को देखते हुए मनाली वासियों की ओर से अपेन होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सजाना शुरू कर दिया है। इस साल मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में पर्यटन सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है। अक्तूबर के महीने में पहाड़ों पर बिछ रही चांदी पर्यटकों को आकर्षित करेगी। वहीं, मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान मुकेश ठाकुर ने कहा कि कोरोना के चलते पिछले दो सालों में कारोबार काफी अधिक प्रभावित हुआ है, लेकिन इस वर्ष मनाली में भारी संख्या में सैलानियों के आने उम्मीद है। दशहरा सीजन को देखते हुए मनाली में सैलानियों की चहलकदमी बढ़ गई है। हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि दशहरा सीजन अच्छा होने की उम्मीद है। कोरोना के चलते घाटे में चल रहे टैक्सी ऑपरेटरों को भी पर्यटकों के आने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed