{"_id":"65aeb6cf73469612940dd859","slug":"manali-echoed-with-the-praise-of-siyapati-ramchandra-kullu-news-c-89-1-ssml1012-15402-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सियापति रामचंद्र की जय...से गूंजा मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सियापति रामचंद्र की जय...से गूंजा मनाली
Tue, 23 Jan 2024 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में राम मदिंर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मनाली के मालरोड़ में पूजा करते विधायक भुवनेश्वर
मनाली (कुल्लू)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ बेला पर मनाली श्रीराम की भक्ति के रंग में रंग गया। मालरोड में हजारों लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा। यहां पूजा-अर्चना भी की गई। मालरोड जय जय श्रीराम, सियापति रामचंद्र की जय... के उद्घोष से गूंज उठा।
मालरोड के अलावा वशिष्ठ, ओल्ड मनाली, प्रीणी, जगतसुख समेत कई गांवों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मालरोड में कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने राम मंदिर के लिए हुए संघर्ष को साझा कर कार सेवकों के बलिदान को याद किया। मालरोड को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर दुल्हन की तरह सजाया गया था।
जगह-जगह रंगोली मनाई गई। रंग बिरंगी लड़ियों से माहौल आलौकिक हो गया। श्रीराम मंदिर की प्रतिष्ठा होते ही आरती की गई। आतिशबाजी से माहौल उल्लास से भर गया। विभिन्न संगठनों ने मालरोड में प्रसाद का वितरण किया। दुर्गा मंदिर के समीप हिंदू संगठनों ने हलवा-चने का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
रामबाग चौक के समीप लड्डू बांटे गए। बस स्टैंड के समीप कांग्रेस ने भी प्रसाद का वितरण किया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी शिरकत की। इससे पहले वह वशिष्ठ स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे और दीये जलाकर श्रीराम को समर्पित किए। वशिष्ठ, प्रीणी में दिनभर भजन-कीर्तन हुआ। संवाद