फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Malroad not built in district headquarters Dhalpur

जिला मुख्यालय ढालपुर में नहीं बना मालरोड

Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Malroad not built in district headquarters Dhalpur
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में एक साल से मालरोड नहीं बन पाया है। शाम के समय ढालपुर सुंदर नजर आए, इसके लिए करीब 1.50 करोड़ के बजट से मालरोड का निर्माण किया जाना है। करीब साल पहले तैयार की गई योजना को नगर परिषद कुल्लू अमलीजामा नहीं पहना पाई है। ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक पहुंचने में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मुख्य सड़क के दोनों ओर मालरोड तैयार करने के लिए कुछ क्षेत्र में निर्माण कार्य किया गया है। लेकिन अधिकतर कार्य करना अभी शेष है। ढालपुर चौक से कलाकेंद्र चौक तक सड़क की बाई ओर खुदाई करने के बाद काम ठप पड़ा हुआ है। इसके चलते राहगीरों को ऊबड़-खाबड़ फुटपाथ पर चलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सूबे के चार जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और मंडी के लोगों की आस्था व व्यवसाय का मुख्य केंद्र ढालपुर है। दिन में यहां पर ठीक चहलकदमी होती है। शाम को सन्नाटा पसर जाता है। शाम के समय भी यहां रौनक रहें, इसके लिए कॉलेज गेट से लेकर ढालपुर चौक तक के क्षेत्र को निखारकर मालरोड बनना है। फुटपाथ पर कोटा स्टोन बिछाने तथा एलइडी पैनल लगाकर माहौल को संगीतमय बनाने की नप की योजना है। करीब 300 मीटर लंबे इस मार्ग में मोनुमेंटल लाइट लगाई जाएंगी, जिससे यहां अंधेरा रहने की समस्या न रहे। पूरा क्षेत्र सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय दशहरा से पूर्व मालरोड तैयार न होने के कारण हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव के बाद मालरोड का निर्माण फिर होगा शुरू
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि सड़क किनारे लगे कुछ पेड़ों को काटा जाना है। इसकी स्वीकृति नप को मिल गई है। दशहरा उत्सव के बाद मालरोड का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed