{"_id":"62238fcfbc8262375a6e2b02","slug":"mae-ni-meriye-shimle-di-rahane-song-plucked-applause-kullu-news-sml4015956150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायें नी मेरिये, शिमले दी राहें.........पर दर्शक मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायें नी मेरिये, शिमले दी राहें.........पर दर्शक मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सृजन उत्सव के दौरान कार्यक्रम का लुत्फ उठाते विद्यार्थी। -संव?
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सांस्कृतिक कार्यक्रम सृजन-2022 का शनिवार को शानदार आगाज हुआ। इसमें प्राचार्य डॉ. रोशन लाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने भजन, गजल, पहाड़ी लोकगीत, एकल नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सृजन-2022 के पहले दिन बीए द्वितीय वर्ष की अर्पिता ठाकुर ने सत्यम शिवम सुंदरम, स्मृतिता ने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो और बीए तृतीय वर्ष की सिमरन कौर ने एक राधा एक मीरा भजन की शानदार प्रस्तुति दी।
पहाड़ी लोकगीत में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा शर्मा, बीए द्वितीय वर्ष के बलदेव कुमार और देवांशिका ने माए नी मेरिये शिमले दी राहें चंबा कितनी दूर गीत गाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। बीए द्वितीय वर्ष की लक्ष्मी ठाकुर ने आज जाने की जिद न करो, रितिक ने मेरे हमसफर मेरे हमनवा और बीए तृतीय वर्ष के विजय ने अगर मुझे मोहब्बत है, बीएससी तृतीय वर्ष की ओजस्वी ठाकुर ने होश वालों को खबर क्या, बेखुदी क्या चीज है गजल की प्रस्तुति दी। संगीत विभाग के सहायक प्रो. विद्यासागर ने तबले पर संगत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा। इसमें शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. गोविंद सिंह, सीनियर प्रयोगशाला सहायक यान सिंह, डॉ. रत्नेश त्रिपाठी, पीटीए प्रधान श्याम कुल्लवी, डॉ. बृज बाला, डॉ. सुजाता, डॉ. ओपी ठाकुर, प्रो. सीमा शर्मा, डॉ. राकेश राणा, प्रो. चेतराम, प्रो. निर्मला, प्रो. अशोक शर्मा, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. कश्मीर सिंह, प्रो. जय प्रकाश, डॉ. अवधेश कुमार यादव, डॉ. खेमचंद्र, डॉ. ज्योति, डॉ. रूपा, डॉ. हीरा सिंह और डॉ. हीरामणि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पहाड़ी लोकगीतों पर खूब बजीं तालियां
कार्यक्रम में सागर कुमार, सिमरन कौर, नरेश कुल्लवी, रंजना जंवाल, सृष्टि ठाकुर, प्रेम चंद्र, प्रिया कुमारी, लक्ष्मी ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, बलदेव कुमार, तुले राम, आकाश और देवांशिका के पहाड़ी लोकगीतों ने श्रोताओं को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम का तीसरा अनुभाग एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें महिमा, हर्षिता, जिया, रिषिता, यामिनी, कंचन, जाह्नवी शर्मा, मीना कुमारी, रिया ठाकुर, संजना, तनु, पूजा, आदित्य, विशाल, आयुष, जगदीश कुमार, तेजेंद्र कुमार और अंशुल की प्रस्तुति सराहनीय रही।