फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lock hanging in health sub-center Dehuri for four years

चार साल से स्वास्थ्य उपकेंद्र देहुरी में लटका ताला

Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging in health sub-center Dehuri for four years
सैंज घाटी का स्वास्थ्य उपकेंद्र देहुरी चार साल से बंद है। -संवाद - फोटो : Kullu
हरिराम चौधरी
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी के देहुरी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। स्टाफ न होने के कारण यहां स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में चार वर्षों से ताला लटक रहा है।
बनोगी, सुचैहण और दुशाहड़ पंचायतों के लगभग 5,000 लोगों को चार वर्षों से सिर दर्द की दवा लेने के लिए भी 15 किमी का सफर करना पड़ रहा है। सैंज में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत ठीक नहीं है। यह दो डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है। यहां पर भी कई बीमारियों का उपचार नहीं होने पर मरीजों को मजबूरी में 70 किमी दूर कुल्लू जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि दुर्गम गांवों में चिकित्सा सुविधा के नाम पर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ग्रामीणों को चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल रही हैं। सरकार भी स्वास्थ्य उपकेंद्र देहुरी में नया स्टाफ भेजना भूल गई। चार वर्ष पूर्व यहां से स्वास्थ्य कर्मचारी का तबादला होने के बाद किसी भी कर्मचारी की तैनाती नही हुई है। बता दें कि देहुरी स्वास्थ्य उपकेंद्र में तीन पंचायतों के हजारों लोग इलाज करवाने आते थे, लेकिन यहां ताला लटका देख लोग बैरंग लौट रहे हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण कई स्वास्थ्य उपकेंद्र सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। जल्द ही देहुरी स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

रामभरोसे छोड़ा स्वास्थ्य उपकेंद्र
स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने चार वर्षों से स्वास्थ्य उपकेंद्र देहुरी को रामभरोसे छोड़ रखा है। बनोगी पंचायत के पूर्व प्रधान गिरधारी लाल ठाकुर, जय बिहारी लाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम कृष्ण चौहान, पूर्व उप प्रधान योगराज, कारदार लोतम राम, चमन राणा, घनश्याम ठाकुर, सेसराम, कुलदीप राणा, रविंद्र, युगल किशोर, दुर्गा दास, गिरधारी लाल ने बताया कि देहुरी स्वास्थ्य उपकेंद्र में ताला लटकने के बारे में कई बार विभाग और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के सामने उठा चुके हैं, लेकिन वह भी कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed