फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Liquor contracts of Kullu were sold for 161 crores

Kullu News: कुल्लू के शराब ठेके 161 करोड़ में बिके

Thu, 16 Mar 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 16 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Liquor contracts of Kullu were sold for 161 crores
जिला परिषद भवन कुल्लू में शराब ठेकों की निलामी में भाग लेते कारोबारी। संवाद।
कुल्लू। जिला कुल्लू के शराब ठेके 161 करोड़ में बिके हैं। पिछले साल के मुकाबले 46.07 फीसदी राजस्व अधिक मिला है। पिछली बार सरकार को 110 करोड़ का राजस्व ही प्राप्त हो सका था। कुल्लू के 130 शराब ठेकों की वीरवार को नीलामी हुई। इसमें कारोबारियों ने हिस्सा लिया। कुल्लू जिले की आठ यूनिटों के लिए 21 टेंडर आए थे।
विज्ञापन

टेंडर खोलने के साथ ही शराब ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई। जिला परिषद कुल्लू के सभागार में हुई शराब ठेकों की नीलामी के लिए काफी संख्या में कारोबारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सबसे पहले यूनिट एक मनाली के लिए बोली लगी। इसके बाद यूनिट दो पतलीकूहल के लिए बोली लगी।
विज्ञापन

यूनिट तीन ढालपुर, मौहल, शमशी के लिए दो कारोबारियों ने बोली लगाई। इस यूनिट का बेस प्राइस 12 करोड़ तय किया गया था। यूनिट चार बजौरा भुंतर बरशैणी, यूनिट पांच सैंज, बंजार, यूनिट छह आनी, यूनिट सात निरमंड, यूनिट आठ झौल भट्टी के लिए नीलामी लगी। नीलामी की प्रक्रिया के दौरान उपायुक्त आशुतोष गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि यूनिट में शराब ठेकों की नीलामी के लिए पहले टेंडर करने वाले कारोबारियों को बोली में शामिल होने के लिए कहा गया। अगर कारोबारी सहमत नहीं हुए तो उनकी ओर से भरे गए टेंडर के आधार पर यूनिट नीलाम की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के आयुक्त नरेंद्र सेन ने कहा कि कुल्लू के 130 शराब ठेकों की नीलामी 161 करोड़ में हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले कहीं अधिक है। शराब ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया गया है।

................
लाहौल और पांगी यूनिट में हुआ 68 फीसदी इजाफा
लाहौल और पांगी की यूनिट के 19 शराब ठेकों की नीलामी इस बार 8.51 करोड़ रुपये में हुई है। पिछले साल इस यूनिट से 5.7 करोड़ ही आया था। इस बार इस यूनिट में 68 प्रतिशत राजस्व का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed