{"_id":"616eefbf95ba581070762cef","slug":"life-s-capital-burnt-in-front-of-my-eyes-kullu-news-sml387729870","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों के सामने ही जल गई जीवनभर की पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
जिला कुल्लू की पार्वती घाटी की ग्राम पंचायत बरशैणी पंचायत के कालगा गांव में आग लगने से तीन मकान ज?
- फोटो : Kullu
Link Copied
कुल्लू। पार्वती घाटी की बरशैणी पंचायत के तहत आने वाले कालगा गांव में तीन मकान आग की भेंट चढ़ गए। आग में डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। तीन परिवारों की जीवनभर की पूंजी उनकी आंखों के सामने ही जल गई। मकानों को जलता देखकर प्रभावित परिवारों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
आग का तांडव ऐसा था कि लोग कुछ भी नहीं बचा पाए। आग के इस भयानक मंजर को देखकर अब प्रभावित परिवार के लोग कुछ बोल तक नहीं पा रहे हैं। उनसे छत छिन गई है। सोमवार आधी रात को लगी आग की चपेट में पूरा गांव आ सकता था। लेकिन लोगों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। यहां पर अधिकतर घर लकड़ी के ही बने थे। सभी मकान एक-दूसरे से सटे हुए थे। आग पर काबू न पाए जाने की सूरत में यहां पूरा गांव ही जल सकता था। हालांकि आग को बुझाने के लिए पानी भी उपलब्ध हो गया था। इससे आग को बुझा लिया गया। आग से होने वाले इस नुकसान को कम किया जा सकता था। लेकिन गांव तक सड़क नहीं बन पाई है। ऐसे में यहां पर अभी तक सड़क गांव से करीब एक किलोमीटर दूर है। सोमवार रात दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम 60 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कालगा तक पहुंची। लेकिन सड़क एक किलोमीटर पीछे तक होने के चलते दमकल वाहन भी यहां खड़ा हो गया। इसके बाद कर्मचारियों ने पंप की सहायता से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कालगा गांव में काफी अधिक होम स्टे भी हैं। रात को हुई इस वारदात के बाद यहां लोगों में मायूसी छा गई है। अग्निशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि आग की चपेट में पूूरा गांव आ सकता था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।