फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   leave the ground otherwise call the police

मैदान छोड़ो नहीं तो पुलिस बुलाएंगे

Tue, 24 Nov 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 24 Nov 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
leave the ground otherwise call the police
दशहरा उत्सव खत्म हुए कई सप्ताह हो गए, लेकिन अभी तक कुछ कारोबारी दशहरा ग्राउंड छोड़ने को तैयार नहीं हैं। पहले तो नगर परिषद ने इन कारोबारियों की रोज पर्ची काटी।
विज्ञापन


अब यही कारोबारी नप के लिए गले की फांस बन गए हैं। नगर परिषद ने मंगलवार को सभी कारोबारियों को साफ कर दिया है कि मंगलवार शाम तक मैदान को नहीं छोड़ा तो उन्हें हटाने के लिए पुलिस का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


दशहरे के बाद प्रशासन ने कारोबारियों को दिवाली तक कारोबार करने की अनुमति दी थी। नगर परिषद रोज की पर्ची काट कर कारोबारियों को कारोबार करने दे रही थी। लेकिन कुछ कारोबारियों ने मेला ग्राउंड के एक कोने में अपना कब्जा जमा लिया है। उक्त कारोबारी मैदान छोड़ने को तैयार नहीं है। इस पर कार्रवाई करते हुए अब नगर परिषद ने सख्त कदम उठाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को कुछ कारोबारियों को मैदान से खदेड़ा जरूर लेकिन कर्मचारियों के जाते ही व्यापारियों ने मैदान के एक कोने में फिर से अपनी दुकानें सजा ली है। नगर परिषद के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि आज शाम तक ग्राउंड खाली नहीं किया गया तो फिर कारोबारियों को हटाने के लिए पुलिस की सहायता ली जाएगी।
.......
अगर मंगलवार शाम तक मैदान खाली नहीं हुआ तो बुधवार को पुलिस बल के साथ कारोबारियों से मैदान खाली करवाया जाएगा।
-तेज सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed