फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Law and order situation deteriorates in the state, government protects attackers

Kullu News: प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, हमला करने वालों पर सरकार का संरक्षण

Fri, 16 Jan 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 16 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Law and order situation deteriorates in the state, government protects attackers
विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

जानलेवा हमले में घायल पटवारी का हाल जानने के लिए पहुंचे अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जानलेवा हमले में घायल पटवारी भूप सिंह का हाल जानने के लिए शुक्रवार शाम को विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।
उन्होंने घटना को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। जिस तरह से ऊना और नालागढ़ में गोली चला और तलवारें लहराई गईं, शिमला मालरोड पर व्यक्ति की काट कर हत्या कर दी गई। कुल्लू के राउगी में अब कांग्रेस नेता ने निशानदेही करने के गए पटवारी और कानूनगो पर हमला कर दिया है। यह सिद्ध करता है कि इस तरह के गुंडा तत्व को सरकार का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आमतौर पर यूपी, बिहार में सुनने को मिलती थीं। जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है, तब से प्रदेश के भीतर इस तरह के संगीन अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता के नशे में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिले में हुई इस घटना में हमलावरों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे माफिया राज पर मुख्यमंत्री को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कानून का राज स्थापित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed