फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landslide stopped the restoration of Bhuntar- Manikaran road

Kullu News: भूस्खलन ने रोक दी भुंतर- मणिकर्ण सड़क की बहाली

Fri, 29 Aug 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 29 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Landslide stopped the restoration of Bhuntar- Manikaran road
सरसाड़ी में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण प्रभावित हो रहा बहाली का काम
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने तैनात की मशीनरी, किसानों-बागवानों को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण को जोड़ने वाला भुंतर-मणिकर्ण मार्ग बार-बार सरसाड़ी के पास बंद हो रहा है। यह पॉइंट घाटी के लोगाें के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
शुक्रवार रात को भारी मात्रा में भूस्खलन होने के बाद यह मार्ग फिर से यातायात के लिए बंद हो गया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मशीनरी तैनात कर रखी है लेकिन पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन हाेने के कारण बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि मौके पर दो मशीनें तैनात की गई हैं लेकिन पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन हो रहा है। इससे बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग भी जगह-जगह भूस्खलन के कारण बंद है। घाटी के किसानों-बागवानों के साथ पर्यटकों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने कहा कि तीन सालों से लगातार वह इस मार्ग में इस तरह के स्थानों को लेकर प्रश्न उठाती आईं हैं। इसका उसका समाधान करवाने के लिए अधिकारियों से मांग की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि सरसाड़ी के अलावा बरशैणी मार्ग में शिलाह के सामने तीन-चार जगह गिरते पहाड़ समस्या बन गए हैं। इन जगह को लेकर विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है। प्रशासन और सरकार ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया है। इस कारण अब यह स्थिति पैदा हुई है।

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि सरसाड़ी में बार-बार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरने से बहाली का कार्य नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि मार्ग को बहाल करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed