फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lal Chand is imparting life lessons along with bookish studies.

Kullu News: किताबी पढ़ाई के साथ जिंदगी की सीख दे रहे लाल चंद

Wed, 05 Nov 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Nov 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Lal Chand is imparting life lessons along with bookish studies.
किताबी पढ़ाई के साथ जिंदगी की सीख दे रहे लाल चंद
विज्ञापन

जिले के प्राइमरी सेंटर स्कूल पनगां-दो में जेबीटी लाल चंद की लगती है खास क्लास
सामान्य ज्ञान, व्यावहारिक और संस्कृति का भी पढ़ाते हैं पाठ



स्वतंत्रता दिवस पर मिल चुका सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्राइमरी सेंटर स्कूल पनगां-दो में पढ़ाने वाले जेबीटी लालचंद ठाकुर की कक्षा खास होती है। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर ढालपुर में सर्वश्रेष्ठ अध्यापक के पुरस्कार से सम्मानित लाल चंद ठाकुर न केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक, सामान्य ज्ञान और अपनी संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं। बच्चों के पढ़ाने के तरीके की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
लाल चंद ठाकुर का बच्चों को पढ़ाने का सादगी भरा अंदाज अभिभावकों को भी राह आ रहा है। हालांकि स्कूल में तैनात सीएचटी प्यारे राम और दूसरे अध्यापक रणजीत सिंह भी प्राइमरी स्कूल में तैनात 42 विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं। इससे पहले लाल चंद ठाकुर प्राइमरी स्कूल शेगली में तैनात थे। स्कूल में सुबह 10:00 बजे प्रार्थना सभा का समय होता है। 10:15 बजे से बीस मिनट की क्लास में हिंदी, अंग्रेजी और कुल्लवी बोली में सामान्य ज्ञान के बारे में बताया जाता है। सात से आठ सामान्य के प्रश्न और शब्द कोष के प्रश्न बच्चे से तैयारी के बाद पूछे जाते हैं। इसका वीडियो भी बनाया जाता है। स्कूल में स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाने के साथ ही बच्चे ड्राइंग भी बनाते हैं। आने वाले सोमवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पतलीकूहल, पुलिस थाना और पेट्रोल पंप का भ्रमण किया जाएगा। बच्चों को इसी सप्ताह लोकल पठाउण और लोकोक्तियां के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

जेबीटी लाल चंद ठाकुर ने कहा कि प्राथमिक स्तर ही बच्चे के नींव होती हैै। अगर नींव मजबूत होगी तो आने वाले समय में विद्यार्थी को मुश्किल नहीं होगी। बच्चों को इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि वे किसी भी क्षेत्र में न पिछड़ें। इसके लिए सभी अध्यापक प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed