फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lahaul's daughters will do catwalk in Pori fair

Kullu News: पोरी मेले में कैटवॉक करेंगी लाहौल की बेटियां

Fri, 12 Jul 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lahaul's daughters will do catwalk in Pori fair
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राज्यस्तरीय पोरी मेले में हिमालयन क्वीन और हिमालयन प्रिंसेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। लाहौल की बेटियां यहां के परिधानों में कैटवॉक करती नजर आएंगी। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के त्रिलोकनाथ में अगस्त में मनाए जाने वाली ऐतिहासिक पोरी मेले को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

इस सिलसिले में शुक्रवार को एसडीएम एवं अध्यक्ष राज्यस्तरीय पोरी मेला समिति केशव राम की अध्यक्षता में उदयपुर में एक बैठक हुई। इसमें समस्त कार्यालयों के अधिकारी, संबंधित पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान एवं कारदार उपस्थित रहे। इसमें पोरी मेले को लेकर चर्चा की गई। पोरी मेला 16 अगस्त से 18 अगस्त तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिवस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। खेलकूद प्रतिस्पर्धा भी होगी। मेले में बेबी शो, हिमालयन क्वीन और हिमालयन प्रिंसेस प्रतियोगिता आकर्षण होंगे। मेले में पहली बार डॉग शो भी होगा। मेले के शुभारंभ पर भगवान त्रिलोकीनाथ मंदिर से मेला ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। एसडीएम केशव राम ने बताया कि मेले में दिन के समय खेलकूद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन शामिल है। पुरुष एवं महिला वर्ग और 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए के लिए मैराथन होगी। बैठक में नायब तहसीलदार मेहर चंद, इंस्पेक्शन विंग के शिक्षा उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी, त्रिलोकनाथ पंचायत प्रधान दिनेश कुमार, किशोरी पंचायत प्रधान सतीश हमटा, त्रिलोकनाथ मंदिर के कारदार बीर बहादुर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed