फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lahaul-Spiti district tops the state in organising Mann Ki Baat programme

Kullu News: मन की बात कार्यक्रम के आयोजन में लाहौल-स्पीति जिला प्रदेश में अव्वल

Mon, 29 Dec 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 29 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Lahaul-Spiti district tops the state in organising Mann Ki Baat programme
विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग में रही मन की बात की धमक
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्रों तक सुना गया पीएम का संदेश, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए पहचाने जाने वाले जिला लाहौल-स्पीति ने भाजपा ने संगठनात्मक कार्यों में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के आयोजन में लाहौल-स्पीति जिला हिमाचल में प्रथम स्थान पर रहा है। जिले के सभी 92 पोलिंग बूथों पर शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित कर लाहौल-स्पीति भाजपा ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक सफलता की पुष्टि राष्ट्रीय स्तर की रिपोर्ट से भी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार जिले के सभी 92 बूथों पर नेताओं की सहभागिता, अनुशासन और व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम सुना गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल आयोजन किया, बल्कि प्रधानमंत्री के संदेशों को स्थानीय जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं लाहौल-स्पीति जिला प्रभारी अखिलेश कपूर ने इस उपलब्धि पर जिला, मंडल संगठन और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा की घाटी में 8,000 फीट से 15,226 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग तक कार्यक्रम की धमक रही।

दिल्ली से जारी आधिकारिक रिपोर्ट में लाहौल-स्पीति के सभी मंडलों की सक्रियता की पुष्टि होने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने खुशी जताई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, मन की बात प्रभारी प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, संगठन मंत्री सुरेश शर्मा और भाजपा नेता रवि ठाकुर ने इस सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed