फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   labour charge

प्रवासी मजदूर लौटे, सेब ढुलान के लिए नहीं मिल रहे कामगार

Thu, 28 Oct 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
labour charge
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में प्रवासी कामगार अपने घरों के लिए पलायन कर गए हैं। ऐसे में घाटी में सेब ढुलान के लिए मजदूरों की समस्या खड़ी हो गई है। इससे घाटी में आए व्यापारियों के साथ सेब उत्पादक भी परेशान हैं। घाटी में मार्च और अप्रैल में बर्फ पिघलने के साथ लाहौल घाटी में सीजन के लिए बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के साथ नेपाल से कामगार आते हैं। ये दशहरा उत्सव शुरू होने से पहले घाटी से पलायन कर जाते हैं। इन दिनों घाटी में 800 हेक्टेयर भूमि में उत्पादित सेब सीजन जोरों से चल रहा है। व्यापारियों और बागवानों को सेब ढुलान के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। सेब उत्पादक अपने स्तर पर फसलों को परिवार या गांव में एक-दूसरे के सहयोग से बगीचों से सड़क तक पहुंचा रहे हैं। कुल्लू से सेब खरीदारी करने आए व्यापारी पवन और राकेश ने बताया कि वे यह सोचकर कुल्लू से सेब ढुलान के लिए मजदूर लेकर लाए कि लाहौल में बड़ी संख्या में कामगार मिलेंगे, मगर मजदूरों के बिना बागवान और व्यापारी परेशान हैं। कुछ खरीदार अपने साथ सेब तुड़ान और ढुलान के लिए मजदूर साथ लेकर आए हैं। लाहौल में सेब सीजन अक्तूबर में शुरू होता है। ठंड के चलते मौसम पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। हालांकि, अब अटल टनल रोहतांग बनने से पहले की तरह समस्या नहीं है। बर्फबारी हो भी जाए तो कुछ दिन छोड़कर सड़क बहाल होते ही टनल से सेब बाहर निकाला जा सकता है। देश की कुछ मंडियों में लाहौल के सेब ने दस्तक भी दे दी है। घाटी में सेब तुड़ान जोरों से चल रहा है। बागवानों ने मौसम का मिजाज देखकर सेब तुड़ान कर अपने घर के कमरों में ढेर लगा रखे है। सेब खरीदारों का कहना है कि वह सेब तो खरीदने के लिए आए हैं, लेकिन उन्हें ढुलान के लिए मजदूरों की समस्या खड़ी हो गई है। सेब उत्पादकों को एक हजार से लेकर 1300 रुपये तक सेब की प्रति पेटी दाम मिल रहा है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed