फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kutang Festival celebrated at Koksar Gompa

Kullu News: कोकसर गोंपा में मनाया कुतंग उत्सव

Sun, 19 Jul 2026 04:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Kutang Festival celebrated at Koksar Gompa
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। कोकसर गोंपा में कुतंग उत्सव मनाया गया। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे गोंपा कमेटी दोरजे की अध्यक्षता में आमसभा बुलाई गई, जिसमें वार्षिक गतिविधियों का ब्यौरा रखा गया। इसके बाद कमेटी ने आने वाले समय में गोंपा में छेशु उत्सव में पूजा पाठ पर खर्च होने वाली राशि के लिए हर परिवार से 500 रुपये लेने का फैसला लिया गया। कुरिम, बुमखोर और छेशु के दौरान अनुपस्थित रहने पर बतौर जुर्माना 1500 रुपये प्रति परिवार तय हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को छेशु में तंबेरिया अनुष्ठान के बाद ग्रामीणों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। रविवार को बच्चों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और शगुन के तौर पर सभी महिला, पुरुष और बुजुर्गों ने कुतंग में राशि भेंट की। गोंपा के प्रधान दोरजे ने बताया कि ग्रामीणों ने गोंपा में छेशु के बाद 16 बौद्ध ग्रंथ को हर वर्ष पढ़ने का भी प्रस्ताव पारित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed