फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu will get 55 new JBTs by July

कुल्लू को जुलाई तक मिलेंगे 55 नए जेबीटी

Mon, 30 May 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Kullu will get 55 new JBTs by July
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में खाली चल रहे जेबीटी शिक्षकों के पदों को अब जल्द भरा जाएगा। कमीशन के जरिये निकाले गए परिणाम के साथ बैचवाइज भर्ती की जाएगी। जिला कुल्लू में जेबीटी के 231 पद खाली पड़े हैं। जिले में 173 स्कूल एक जेबीटी शिक्षक के सहारे चल रहे हैं।
पहले चरण में जिला कुल्लू में करीब 55 जेबीटी रखे जाएंगे। इसमें 29 जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के तहत काउंसिलिंग हो गई है। अन्य पदों को कमीशन के जरिये भरा जाएगा। ऐसे में जुलाई माह तक कुल्लू जिले को नए शिक्षक मिलने की संभावना है। इस दिशा में शिक्षा विभाग ने भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने कमीशन के तहत जेबीटी की परिणाम घोषित कर दिया है। अब शिक्षा विभाग कुल्लू शिमला से आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला कुल्लू में अभी जेबीटी शिक्षकों के 231 पद खाली चल रहे हैं। अभिभावक झाबे राम, जगदीश ठाकुर, संजय कुमार, कुमार सिंह तथा मान सिंह ने कहा कि स्कूल एक-एक अध्यापक के सहारे चल रहे हैं। स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के सैकड़ों पद खाली हैं। इनमें से महज 55 पद भरे जा रहे हैं। इससे समस्या पूरी तरह से हल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के अधिक पद खाली होने से नौनिहालों के साथ अभिभावक भी चिंतित हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से जेबीटी के सभी खाली पदों को जल्द भरने की मांग की है। एलीमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू सुरजीत राव ने कहा कि प्रथम चरण में जिले में 55 शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। इसमें जेबीटी के 29 पदों को भरने के लिए बैचवाइज काउंसिलिंग पहले ही हो गई है। इसके अलावा अन्य पद कमीशन से भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक निदेशालय शिमला से कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed