फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu There was a jam in Manali on the new year vehicles of hundreds of tourists got stuck long queues

कुल्लू: नए साल पर मनाली में लगा जाम, सैकड़ों सैलानियों के वाहन फंसे, लगीं लंबी कतारें

Fri, 31 Dec 2021 10:21 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 31 Dec 2021 10:21 PM IST
सार

मनाली में नया साल मनाने आने वाले पर्यटकों की रिकार्ड तोड़ संख्या के कारण भारी जाम लग रहा है। स्थानीय प्रशासन को व्यवस्था कायम करने के लिए भारी मेहनत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Kullu There was a jam in Manali on the new year vehicles of hundreds of tourists got stuck long queues
मनाली में नए साल पर लगी सैलानियों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे सैलानियों के वाहनों से सड़कें भर गई हैं। यहां सड़क पर तिल धरने को जगह नहीं मिल रही है। इससे स्थानीय जनता समेत सैकड़ों सैलानियों को भारी परेशानियों सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को वोल्वो बस स्टैंड से मनाली तक जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क पर सैलानियों के वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस के जवानों के हाथ-पांव भी फूल गए, लेकिन सड़क पर तैनात होकर जाम को खोलने का हर संभव प्रयास किया।
विज्ञापन


वाहनों की तादाद ज्यादा होने से जवान भी परेशान दिखे। यहां पर वाहन रुक-रुक कर आगे बढ़ते रहे। जिससे सैलानी भी परेशान होते रहे। हालांकि पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर मनाली से सोलंगनाला तक जगह-जगह पर पुलिस जवानों को तैनात किया है, लेकिन वाहनों के ज्यादा पहुंचने से परेशानी बढ़ गई। जिभी, तीर्थन वैली, मणिकर्ण घाटी में भी यही स्थिति बनी रही है। यहां पर जाम लगने का सिलसिल जारी रहा। राहगीर और लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि ज्यादा संख्या में सैलानियों के वाहन मनाली पहुंचने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है, लेकिन फिर भी जवान सड़कों पर डटकर जाम को खोलने का प्रयास कर रहे हैं। मनाली में नए साल के जश्न के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती गई है, ताकि सैलानियों और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed