फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu's Jhalli Milk Committee tops in best performance

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर कुल्लू की झल्ली दुग्ध समिति अव्वल

Tue, 19 Apr 2022 09:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Kullu's Jhalli Milk Committee tops in best performance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू के देवसदन में प्रदेश राज्य दुग्ध प्रसंघ का 26वां वार्षिक सम्मेलन मंगलवार को आयोजित हुआ। इसमें पिछले चार सालों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पुरस्कार वितरित किए। इसमें राज्यस्तर पर कुल्लू जिले की द झल्ली दुग्ध उत्पादक समिति अव्वल रही है। उसे 10 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि दूसरा पुरस्कार मंडी जिले की द कुन्नू दुग्ध समिति को मिला।

कुन्नू दुग्ध समिति को 7500 रुपये, जबकि तीसरा पुरस्कार द शमशरी महादेव दुग्ध उत्पादक समिति कराणा, जिला कुल्लू को प्रदान किया गया। उसे पांच हजार रुपये का पुरस्कार मिला। जिला स्तर का प्रथम पुरस्कार सिरमौर जिले की द टोडा दुग्ध समिति को मिला। इसी तरह विभिन्न दुग्ध समितियों को कुल 4.54 लाख रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किए। प्रदेश दुग्ध प्रसंघ के अध्यक्ष निहाल चंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कुल 977 दुग्ध समितियां कार्यरत हैं। इनमें 42500 से अधिक सदस्य हैं। दुग्ध प्रसंघ की ओर से 2018-19 में 256 लाख लीटर दूध सहकारी सभाओं के माध्यम से खरीदा गया और 142 लाख लीटर दूध की बिक्री की गई। वर्ष 2019-20 में 289 लाख लीटर दूध खरीद कर 189 लाख लीटर और वर्ष 2020-21 में 346 लाख लीटर दूध खरीदकर 173 लाख लीटर विक्रय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed