फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu Municipal Council will close facilities if caught selling Chitta and taking drugs

Kullu News: चिट्टा बेचते और नशा करते पकड़े तो नगर परिषद कुल्लू बंद करेगी सुविधाएं

Tue, 25 Feb 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 25 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kullu Municipal Council will close facilities if caught selling Chitta and taking drugs
कुल्लू। चिट्टे के खिलाफ जागरूकता अब मुहिम बनती हुई नजर आने लगी है। मनाली क्षेत्र की कुछ पंचायतों के द्वारा लिए सख्त निर्णयों के बाद अब नगर परिषद कुल्लू ने भी सख्ती दिखाई है। नगर परिषद कुल्लू के क्षेत्र में अगर कोई चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग्स) बेचता या नशा करता पाया जाता है तो नगर परिषद की ओर से मिलने वाली सुविधाएं नगर परिषद द्वारा बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


ऐसे शख्स के घर से न तो नगर परिषद द्वारा डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इसके बावजूद नियमानुसार अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। खास बात यह है कि नशे पर अंकुश लग सके, इसके लोगों की सहभागिता भी अभियान में हो। इसके लिए चिट्टे का नशा करने की वालों और बेचने वालों की सूचना देने वालों को भी नगर परिषद कुल्लू की ओर से 11,000 रूपये का इनाम भी दिया जाएगा। बशर्तें की नगर परिषद को दी गई जानकारी स्टीक होनी चाहिए और सूचना पर नशा भी मिले।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर परिषद कुल्लू के द्वारा खाका तैयार किया गया है। वहीं नगर परिषद कुल्लू की शहर में की गई नई पहल की खूब सराहना हो रही है। इसके आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। शहर के आसपास अक्सर नशेड़ियों की गतिविधियां रहती हैं। सख्ती से सिंथेटिक ड्रग्स पर लगाम लगाने में पुलिस को भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू में नगर परिषद का क्षेत्र टिकराबावड़ी से लेकर रामशिला तक फैला हुआ है। नगर परिषद के कुल 11 वार्ड हैं। 11 वार्डों में करीब 20,000 से अधिक की आबादी है। युवा पीढ़ी को सिंथेटिक ड्रग्स से बचाने के लिए लिया गया निर्णय एक कारगर कदम साबित होगा।






नगर परिषद कुल्लू भी अब चिट्टे के खिलाफ चलाई गई मुहिम में आगे आ गई है। चिट्टा बेचता या नशा करता हुआ अगर कोई पकड़ा जाता है तो नगर परिषद की ओर उनकी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। इसके अलावा नशे के खिलाफ सूचना देने वाले को भी नगर परिषद कुल्लू के द्वारा 11,000 रुपये ईनाम दिया जाएगा। -चंदन प्रेमी, उपाध्यक्ष, नगर परिषद, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed