फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu mourns the death of Virbhadra Singh

वीरभद्र सिंह के निधन से शोक में डूबा कुल्लू

Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kullu mourns the death of Virbhadra Singh
कुल्लू/मनाली/सैंज। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन से पूरे कुल्लू जिले में शोक में डूब गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता गमगीन हैं। साथ ही भाजपा के नेताओं ने भी शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन

विभिन्न सामाजिक संगठनों और जिला देवी-देवता कारदार संघ ने भी शोक जताया है। दिनभर में शोक सभाओं में वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चला रहा। सोशल मीडिया पर वीरभद्र सिंह के निधन पर लोगों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की। देवसदन में वीरवार को एक शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री को कारदारों की ओर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। देवसदन कुल्लू में जिला कारदार संघ की ओर से पूर्व मुुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कारदार संघ के अध्यक्ष जयचंद ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह स्वयं भी देवसमाज से जुड़े थे, उनके निधन से प्रदेश को भारी क्षति हुई है। जिला देवी-देवता कारदार संघ की ओर से 12 जुलाई को देवसदन में एक शोक सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देव समाज से जुड़ी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान देव संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं कारदार ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कमेटी कुल्लू की ओर से पार्टी कार्यालय में वीरवार को एक शोकसभा का आयोजन किया, जिसमें वीरभद्र सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यालय में भी तीन दिन का शोक रखा गया है। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष उत्तम शर्मा, सेस राम चौधरी, ईशरा ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, संजय गुप्ता, राजेश कुमार शानू, सुखराम ठाकुर, राहुल, सुख चंद ठाकुर, पुरुषोतम चंदेल, भगत राम, मोहर सिंह, रघुनाथ शर्मा, दिग्विजय मोदगिल, अजीत शर्मा, नीरज शर्मा, विजेंद्र पंडित, कार्तिक चौधरी, बनारसी दास, सोहन लाल, अभिषेक आनंद, प्रणय शर्मा, प्रियांशु राणा, कार्तिक शर्मा, आदित्य शर्मा, चेतन ठाकुर, रंजीत महंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सैंज में भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव थर्वन पालसरा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम कृष्ण चौहान, अमर ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, बुद्धि सिंह ठाकुर, लाल दास, गोविंद सिंह ठाकुर, पाल बजीर, ढाले राम, संजीव शर्मा, मोहर सिंह, यान सिंह, सुरेश कुमार, सुरेंद्र, रमेश, कृष्ण कुमार, रवि चौहान, गिरिराज, धनी राम, राजेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। उधर, कुल्लू जनहित विकास समिति ने भी भुट्टी कालोनी में शोकसभा की। समिति के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उधर, मनाली शहर कांग्रेस की ओर से भी वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मनाली मालरोड पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरबंस अवस्थी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष तारू नेगी, उपाध्यक्ष राकेश सोनी, मनाली विधानसभा कांग्रेस महासचिव जोगिंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
शहरी कांग्रेस कमेटी बंजार ने दुआला में शोक सभा कर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पंचायत के पूर्व मनोनीत पार्षद टीसी महंत ने कहा कि उन्होंने प्रदेश एक समान विकास किया। इस दौरान कोठी चैहणी वार्ड जिला परिषद सदस्य मान सिंह, अनमोल कुमार कुंजलाल राणा, ज्ञान सागर, चंद्रवल्लभ नेगी, कृष्णा देवी, सुखदास नैयर, चेतराम वीर, संगत राम आर्य, तरसेम गुप्ता, गुलशन कुमार, महिला कांग्रेस बंजार की अध्यक्षा छाया ठाकुर, पार्षद उर्मिला नेगी, बबीता कश्यप, सरला देवी, यज्ञ चंद्र भूमासी, संजय कपूर, अनीता, मोहन लाल, पुष्पा, सेस राम, टेकचंद आदि मौजूद रहे।

जनजातीय क्षेत्र के लोगों के साथ रहा विशेष लगाव
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को केलांग मे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर पूर्व अध्यक्ष नोरबू बौद्ध की अध्यक्षता में शोकसभा की, जिसमें दो मिनट का मौन रखा और वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं प्रदेश किसान संयोजक अनिल सहगल ने कहा कि प्रदेश ने एक बहुमूल्य एवं लोकप्रिय नेता खो दिया है। जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के साथ उनका विशेष लगाव रहा है। इस दौरान महासचिव दोरजे, केलांग ब्लॉक उपाध्यक्ष कुंगा बौद्ध आदि मौजूद रहे। काजा ब्लॉक कांग्रेस ओर उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed