{"_id":"61cdf24a9f097b1eb40c2507","slug":"kullu-manali-ready-to-celebrate-new-year-in-full-spirit-kullu-news-sml3951897135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न को कुल्लू और मनाली तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न को कुल्लू और मनाली तैयार
विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला की वादियों में एडवेंचर गेम का लुत्फ उठाते सैलानी।--संवाद।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। नए साल के जश्न के लिए कुल्लू-मनाली पूरी तरह से तैयार हैं। मनाली में पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। कारोबारियों ने होटलों, रेस्तरां और होम स्टे को नया स्वरूप दिया है। यहां पर सैलानियों का अपने-अपने तरीके से स्वागत किया जाएगा।
वहीं, नए साल को खास बनाने के लिए पर्यटन विकास निगम मनाली के क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन का चयन करेगा। इसके अलावा लाइव म्यूजिक के साथ डीजे की व्यवस्था की गई है। क्रिसमस के बाद मनाली सैलानियों से पैक चल रही है।
31 दिसंबर की रात को मनाली के क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन को चुना जाएगा। इसके अलावा कप्पल डांस, लैमन डांस समेत बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं होंगी। सैलानियों का कुल्लवी परंपरा और वेलकम ड्रिंक्स से स्वागत होगा। मनाली के निजी होटल भी पैक होने से सैलानियों के मनोरंजन के लिए डीजे पार्टी का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
वहीं जिले के मणिकर्ण और बंजार घाटी में भी बड़े स्तर पर सैलानी पहुंच रहे हैं। नए साल के दिन पूरी घाटी में सैलानियों की भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, मुख्य संरक्षक गजेंद्र ठाकुर, होटलियर गौतम ठाकुर ने कहा कि क्रिसमस के बाद मनाली के होटल 80 फीसदी पैक चल रहे हैं, जबकि वीरवार को इसमें और इजाफा हुआ है। नए साल के लिए बड़े स्तर पर ऑनलाइन बुकिंग हुई है।
हिमाचल पर्यटन निगम मनाली के एजीएम बीएस ओक्टा ने बताया कि क्लब हाउस मनाली में न्यू ईयर क्वीन 2021 चुनी जाएगी । कहा कि सैलानियों के लिए कई तरह प्रतियोगिता होंगी और 31 दिसंबर रात 12 बजे को न्यू ईयर क्वीन का चुनाव होगा। कहा कि लाइव म्यूजिक व्यवस्था के साथ डीजे का भी प्रावधान किया गया है। जिसमें सैलानियों के मनोरंजन के लिए कुल्लवी और पहाड़ी गीत सुनाए जाएंगे।