फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   khokhe will not be seen in Dussehra, shops will be under canopy

Kullu News: दशहरा में नहीं दिखेंगे खोखे, केनोपी में होंगी दुकानें

Sat, 16 Sep 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 16 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
khokhe will not be seen in Dussehra, shops will be under canopy
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को कुल्लू के देवसदन में एक बैठक हुई। इसमें विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने की। दशहरा को भव्य एवं बेहतर तरीके से मनाने के लिए गैर आधिकारिक सदस्यों के सुझाव भी लिए।
विज्ञापन

सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा में आने वाले देवी-देवताओं के साथ देवलुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। मेले के दौरान लगने वाली दुकानों को एकरूपता दी जाएगी। टिन, खोखे की स्टाइल वाली दुकानें इस बार नहीं होंगी। केनोपी में दुकानें सजेंगी। उन्होंने कहा कि मीना बाजार में दुकानों का आवंटन खुली बोली से किया जाएगा।
विज्ञापन

फूड कोर्ट के लिए स्टाल आवंटन 50 प्रतिशत नॉमिनेशन तथा 50 प्रतिशत खुली बोली से होगा। फूड कोर्ट परिसर में स्थानीय व्यंजनों सहित विभिन्न जिलों एवं प्रदेशों और विदेशी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। दुकानों का आवंटन 20 दिन के लिए होगा। दशहरा के दौरान प्रदर्शनी मैदान में लगने वाला तंबोला रथ दशहरे के बाद ही लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही वॉलीबाल प्रतियोगिता में हर ब्लॉक से बेहतर दो टीमें दशहरा में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था सुचारु बनाने में पुलिस, होमगार्ड्स के साथ एनएसएस के स्काउट्स भी अपनी भूमिका निभाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
...कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद ने सुझाव दिया कि दशहरा में पहले दिन निकलने वाली भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में अधिक देवी-देवताओं को शामिल किया जाना चाहिए।
....जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि रथ मैदान में पहले ही जगह काफी तंग है। ऐसे में अगर यहां पर और अधिक देवता आते हैं तो जगह कम पड़ जाएगी।

...जिला परिषद मान सिंह ने दशहरा में बिना निमंत्रण के आने वाले देवी-देवताओं को नजराना देने की पैरवी की। इसके साथ अन्य अधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed