फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kerala students learn about social inclusion

Kullu News: केरल के विद्यार्थियों ने सीखे सामाजिक समावेश के कार्य

Tue, 06 Oct 2026 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Kerala students learn about social inclusion
कुल्लू। केरल के त्रिशूर स्थित नैपुण्य प्रबंधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थी इन दिनों कुल्लू के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। मंगलवार को विद्यार्थियों ने दिव्यांगता एवं पुनर्वास के क्षेत्र में व्यावहारिक जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से सांफिया फाउंडेशन के आश बाल विकास केंद्र का भ्रमण किया। विद्यार्थियों का दल संस्थान के सामाजिक कार्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. शिजू के नेतृत्व में कुल्लू पहुंचा।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रबंधक बीजू हिमदल ने विद्यार्थियों को सांफिया फाउंडेशन की ओर से दिव्यांगता और सामाजिक समावेश के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध सेवाओं, प्रारंभिक पहचान, पुनर्वास और समुदाय स्तर पर सामाजिक समावेशन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
विज्ञापन

फाउंडेशन की निदेशक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देते हैं। इससे विद्यार्थी अपने सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर विषय को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed