{"_id":"6162edae8ebc3e05d35cd983","slug":"keep-an-eye-on-the-expenditure-of-the-candidates-assistant-expenditure-supervisor-kullu-news-sml3867271180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखें सहायक व्यय पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखें सहायक व्यय पर्यवेक्षक
विज्ञापन
कुल्लू। लोकसभा उप चुनाव के दौरान सहायक व्यय पर्यवेक्षक राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों के खर्चे पर पैनी रखें। चुनाव व्यय नियंत्रण में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। मंडी उपचुनाव के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक विमल कुमार मीणा (आईएएस) ने कहा कि सहायक व्यय पर्यवेक्षक उड़नदस्ता, सर्विलेंस टीमों के साथ आपसी समन्वय से कार्य करें। उम्मीदवारों के चुनावी खर्चों पर नजर रखें। हर दिन चुनावी खर्चे की रिपोर्ट दें। रिपोर्ट से जुड़े तथ्य भी प्रस्तुत करें। लोकसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवार के लिए अधिकतम व्यय सीमा 77 लाख है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से व्यय निगरानी के लिए जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। व्यय को लेकर रजिस्टर और समय-समय पर व्यय का निरीक्षण करें। बैंकर्स से प्रतिदिन आहरित की गई राशि को लेकर भी रिपोर्ट लें। 10 लाख या इससे अधिक नकदी मिलने पर फ्लाइंग स्क्वायड तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।
इससे पहले विमल कुमार मीणा ने रविवार को जिला परिषद भवन में जिला कुल्लू के सहायक व्यय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने व्यय पर्यवेक्षक को आश्वासन दिया कि जिले में उनकी टीम चुनाव व्यय संबंधी सभी कार्यों को संपूर्ण निष्ठा के साथ करेगी। सहायक व्यय पर्यवेक्षक चुनाव से संबंधित व्यय की उन्हें प्रतिदिन रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर आदि मौजूद रहे।
--