{"_id":"663a3079823d59c64d0fc732","slug":"keep-an-eye-on-election-expenses-suresh-kullu-news-c-89-1-klu1001-122268-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव खर्च पर निगरानी रखें : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव खर्च पर निगरानी रखें : सुरेश
विज्ञापन
केलांग में केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
...
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक ने मंगलवार को केलांग में व्यय निगरानी के कार्य में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक सुरेश नंदनवर ने कहा कि चुनाव के दौरान किए जाने वाले विभिन्न व्यय पर कड़ी निगरानी रखने में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि वे अपने लिए निर्धारित कार्य को कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करें। इसलिए व्यय और लेखा से संबंधित सभी घटकों की पूरी गहनता से जांच एवं निगरानी सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने चुनावी कार्य के लिए तैनात वीडियो निगरानी दल, स्टैटिक निगरानी दल और उड़नदस्तों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपस में समन्वय के साथ सूचना का आदान-प्रदान करने के भी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां की गई हैं और सभी आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी केलांग रजनीश कुमार, काजा से ऑनलाइन माध्यम से हर्ष अमरिंद्र नेगी, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, सहायक व्यय पर्यवेक्षक सोनम दावा, निर्वाचन तहसीलदार पवन राणा आदि मौजूद रहे। संवाद

.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण