{"_id":"56dc5ba04f1c1b1f498b4579","slug":"kachhi-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की जगह बेची जाती है कच्ची शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की जगह बेची जाती है कच्ची शराब
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 06 Mar 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वामतट मार्ग पर स्थित रामशिला से ज्वाणी रोपा तक दिन दहाड़े कच्ची शराब का धंधा चल रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस इस धंधे पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि पुलिस की छापेमारी के दौरान इस पर लगाम लग जाती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इस धंधे में कई ढाबा संचालक संलिप्त है। इस कारण यह क्षेत्र नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है। आए दिन यहां लड़ाई-झगड़े होते रहते है। लिहाजा, पुलिस प्रशासन को अवैध शराब के धंधे करने वाले और जुआरियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
ग्रामीण अमित, चमन, राज, कमल, गगन, नवीन, श्याम, राम चंद, आदि का कहना है कि दिन दहाड़े अवैध शराब के धंधे और जुआरियों से युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
लिहाजा पुलिस प्रशासन का क्षेत्र में औचक छापेमारी करे जिससे इस धंधे पर पूरी तरह अंकुश लग सके। इस बारे में कुल्लू के एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि फिलहाल उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।