फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jolly Nala is thrown in slate's mines debris

जौली नाला में फेंका जाता है स्लेटों की खानों का मलबा

Thu, 15 Jul 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Jolly Nala is thrown in slate's mines debris
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी की भलाहण-दो पंचायत जौली नाला का रौद्र रूप देखकर ग्रामीण सहम गए हैं। इससे पहले लोगों ने इस नाले का विकराल रूप नहीं देखा था। बुधवार सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। गांव के एक युवक ने पड़ोसियों को फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। इस पर युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसकी आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। जब बाहर पहुंचे तो नाला पूरे उफान पर था।
विज्ञापन

लोगों ने बरसात में कभी कभार आने वाले इस नाले से घर, खेत और संपत्ति को बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए थे। बताया जा रहा है कि जौली नाले के ऊपर स्लेटों की खानें है। इन खानों का मलबा जौली नाले में फेंका जाता है। नाले का बहाव बढ़ने से यह मलबा गांव की तरफ आ गया और नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

गांव के पीछे दो मैदान न होते तो ग्रामीणों का सब कुछ तबाह हो चुका होता। गांव तक पहुंचने से पहले ही खेल मैदानों में नाले का मलबा फैल गया। ग्रामीण जीवन लाल ने बताया कि बुधवार देर शाम से इलाके में बारिश हो रही थी। लेकिन खतरे जैसी कोई बात नहीं थी। पूरे गांव के लोग रात को गहरी नींद में सोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि नाले में आया मलबा गांव के साथ लगते मैदानों में फैल गया। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद लोग सुबह तक नहीं सो सके। पूर्व उप प्रधान चमन लाल, महेंद्र सिंह, दुनी चंद, लुदर चंद और अनूप राम ने बताया कि नाले से बचने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे और न ही कभी इस नाले का इतना विकराल रूप देखा। नाले के उफान के साथ मैदान में पत्थरों के ढेर लग गए। गांव के करीब तीन दर्जन परिवारों के डरे सहमे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने खुले आसमान के नीचे खेतों शरण ली। पंचायत के प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि गांव की सुरक्षा के लिए अब इंतजाम करने की आवश्यकता है। डीएफओ पार्वती ऐश्वर्य राज ने कहा कि इस क्षेत्र में हो रहे खनन की जांच होगी। अवैध तरीके से मलबा फेंकने वालों पर कार्रवाई होगी। एसडीएम बंजार हेम चंद ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed