{"_id":"672cee99406b123b4202bf93","slug":"joint-inspection-for-construction-of-vegetable-market-kullu-news-c-89-1-klu1001-134298-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सब्जी मंडी के निर्माण के लिए संयुक्त निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सब्जी मंडी के निर्माण के लिए संयुक्त निरीक्षण
Thu, 07 Nov 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में प्रस्तावित सब्जी मंडी कारगा के निर्माण को लेकर वीरवार को एपीएमसी सचिव कुल्लू और लाहौल-स्पीति शगुन सूद ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।
सब्जी मंडी का निर्माण जल्द शुरू किया जाना है। जिस भूमि पर सब्जी मंडी का निर्माण किया जाना था, वहां बिजली के खंभे आदि थे। निर्माण से पहले भूमि को समतल किया जाएगा। ऐसे में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया, जिससे निर्माण कार्य में किसी तरह की रुकावट न आए। एपीएमसी सचिव कुल्लू और लाहौल-स्पीति शगुन सूद ने कहा कि कारगा सब्जी मंडी के निर्माण पर एक 21 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सब्जी मंडी के टेंडर भी कर दिए गए हैं। इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जानी है। इससे पहले लोक निर्माण, जल शक्ति, राजस्व विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है। लाहौल में सब्जी मंडी के निर्माण से किसानों-बागवानों को सुविधा मिलेगी।
--