फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jam stopped the speed of vehicles inside Atal Tunnel

Kullu News: अटल टनल के भीतर जाम ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 09 Feb 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Jam stopped the speed of vehicles inside Atal Tunnel
मनाली के अटल टनल रोहतांग में पर्यटक वाहनो का लगा जाम।-वीडियोग्रैब
लोगों के साथ पर्यटक भी परेशान, सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे जाम का कारण
विज्ञापन

सिस्सू में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध के चलते हेलीपैड में बंद पड़ी है पार्किंग
सड़क किनारे पार्क करने पड़ रहे हैं वाहन, पुलिस कर्मियों के भी खूब छूट रहे पसीने
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग सामान्य वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गई है, लेकिन स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के लिए जाम की समस्या परेशानी का कारण बन गई है।
अटल टनल की राह में मनाली से सोलंगनाला के बीच जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इसके बाद अटल टनल के साउथ पोर्टल से टनल के भीतर प्रवेश करते भी जाम लग रहा है। ऐसा नाॅर्थ पोर्टल में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भी टनल के भीतर दोपहर बाद 10 मिनट से अधिक समय तक जाम लगा रहा। लाहौल की तरफ से सिस्सू हेलीपैड पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद होने के कारण पर्यटक वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। सड़क के किनारों पर अभी बर्फ की परत जमी है, जिससे सड़क तंग है। सड़क से अभी बर्फ को हटाया जाना बाकी है। रविवार को मनाली से लाहौल की ओर निकले स्थानीय निवासी सुरेंद्र और कुंदन ने बताया कि पहले तो मनाली से सोलंगनाला जाते घंटों तक जाम में फंसे रहे। जैसे ही टनल के भीतर प्रवेश हुए फिर 10 मिनट तक जाम में परेशान हुए। उन्होंने बताया कि नार्थ पोर्टल में सड़क के दोनों तरफ अभी बर्फ की परत जमी हैं उसे नहीं हटाया गया है। ऐसे में वाहनों को पार्क करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। पर्यटक सड़क में ही वाहन खड़ा कर रहे हैं। इस कारण जाम लग रहा है। इससे निपटने के लिए पुलिस को काफी कसरत करनी पड़ रही है। हालांकि, पुलिस जवान यातायात को सुचारू रखने के लिए कड़ाके की ठंड में पसीना बहा रहे हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने से इस तरह की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्षेत्र में पार्किंग स्थल तो है लेकिन अभी यहां से बर्फ हटाने का कार्य करना बाकी है, लेकिन पुलिस जवान उसके बावजूद यातायात को बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। - मयंक चौधरी, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed