भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गड़सा में छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन वीरवार को कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। प्रधानाचार्य देवराज शर्मा ने कहा कि कबड्डी में जल्लुग्रां और भल्याणी के मध्य मैच हुआ, जिसमें जल्लुग्रां ने जीत हासिल की। नवज्योति पब्लिक स्कूल कुल्लू और खोखन के मध्य हुए मैच में खोखन, ढालपुर और पीज स्कूल के बीच हुए मैच में ढालपुर स्कूल ने विजय हासिल की।
गड़सा और न्यूल के बीच में गड़सा, खल्याणी और भुट्टी के बीच मैच में खल्याणी जबकि बजौरा और एंविशन स्कूल मौहल के बीच हुए मैच में एंविशन स्कूल विजयी रहा। खो-खो में न्यूल और गड़सा स्कूल ने अपने-अपने मैच जीते। बैडमिंटन में साई स्टार, भल्याणी, वाॅलीबाल मेंं गड़सा, जल्लुग्रां, भुंतर और ढालपुर स्कूल ने मैच जीते। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योग राज ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद