फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jahlma-Rekong Peo route should be restored

Kullu News: जाहलमा-रिकांगपिओ रूट किया जाए बहाल

Thu, 05 Sep 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Jahlma-Rekong Peo route should be restored
ग्रामीणों ने एचआरटीसी के प्रबंधन से उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के दो दशक पुराने जाहलमा-रिकांगपिओ रूट पर बस चलाने की मांग उठने लगी है। केलांग डिपो ने तकरीबन 25 वर्षों से अधिक समय तक इस रूट पर बस का संचालन किया। जाहलमा से रिकांगपिओ बस सेवा बंद हो जाने के बाद से जाहलमा से लेकर तांदी तक के लोगों को उदयपुर से आने वाली बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
जाहलमा क्षेत्र के लोगों ने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि पूर्व में जाहलमा-रिकांगपिओ रूट पर चलने वाली बस सेवा को पुनः जाहलमा से ही शुरू किया जाए। इससे जाहलमा क्षेत्र के अंतर्गत नालडा, जुंडा, जाहलमा, गोहरमा, जोबरंग, शांशा, रानिका सहित वारपा और तांदी पंचायत के लोगों को बस सेवा का लाभ मिलेगा। जाहलमा गांव से एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी भीम चंद ने बताया कि जाहलमा-रिकांगपिओ रूट तकरीबन दो दशक पुराना रूट रहा है।
विज्ञापन

अब इस रूट की बस को उदयपुर-रिकांगपिओ रूट पर शुरू किया है। जाहलमा क्षेत्र में बहुत बड़ी आबादी है, ऐसे में निगम प्रबंधन को जाहलमा-रिकांगपिओ रूट की बस को यथावत रखना चाहिए था। क्षेत्रवासी बीर सिंह, राम लाल, गणेश लाल और वीरेंद्र शर्मा ने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि जाहलमा- रिकांगपिओ रूट को बहाल किया जाए। इस संबंध में एचआरटीसी केलांग डिपो की क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने कहा कि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed