फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   iph take action

जिला के एक हजार पेयजल टैंकों में लगेंगे ताले

Mon, 03 Oct 2016 10:22 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 03 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
iph take action
water Tank - फोटो : अमर उजाला

पेयजल टैंकों में जहर मिलाने जैसी घटनाओं को लेकर आईपीएच विभाग सतर्क हो गया है। विभाग जिला कुल्लू में एक हजार पानी के टैंकों में ताले लगाने जा रहा है। इसके अलावा आईपीएच विभाग ने जिला में ऐहतियातन निजी व सरकारी क्षेत्रों के लोगों से भी पानी के टैंकों व टंकियों में ताला लगाने का आह्वान किया है। पेयजल टैंकों व टंकियों के निरीक्षण के लिए आईपीएच विभाग एक टीम का भी गठन करेगा। जो समय-समय पर पानी के टंकियों व टैंकों को चैक करेगा। हाल ही में सोलन जिला में पानी की टंकियों में पेयजल में जहर मिलाने जैसी घटनाओं को देखते हुए आईपीएच महकमे ने यह निर्णय लिया है और आईपीएच विभाग के मुख्य अभियंता ने सूबे सभी अधिशाषी अभियंताओं को पत्र जारी कर पेयजल टैंकों में ताले लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आईपीएच कुल्लू से अधिशांषी अभियंता केआर कुल्लवी ने बताया कि शिमला से आए आदेशों के अनुसार ही जिला कुल्लू के करीब एक हजार टैंटों में ताले लगाए जाएंगे। कुल्लू डिवीजन में ही 300 पेयजल के टैंक  है और इनमें ताले लगाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने जिला में सरकारी व निजी क्षेत्रों में स्थापित स्टोरेज टैंकों व टंकियों में भी ताले लगाने की अपील की है। गत दिनों शिमला में पानी के टैंक में मिले मासूम युग के शव के बाद अब सोलन में जहर मिलावट करने से आईपीएच विभाग सवालों की घेरे में आ गई थी। ऐसे में अब आईपीएच विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सूबे में पेयजल टैंकों व टंकियों में ताला लगाने का निर्णय है। विभाग ने सभी अधिशाषी अभियंताओं को पत्र जारी कर तीन-चार दिनों के भीतर इस कार्य को पूरा करने के निर्देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed