फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   invesigation start

डीआईजी के नेतृत्व में होगी महिला हत्या की जांच

Sat, 09 Apr 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
invesigation start
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के चचोगा गांव में हत्या के बाद पत्थरों से दबाकर रखा अज्ञात महिला का शव मिलने का मामला पेचीदा होता जा रहा है। मृतका की शिनाख्त नहीं होने के कारण फिलहाल पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हत्या के इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) का गठन किया है, जो डीआईजी मंडी मधु सूदन के नेतृत्व में इस मामले की जांच करेगी। कुल्लू के एसपी गुरदेव शर्मा, कमांडेंट तृतीय वाहिनी सौम्या सांबशिवन और डीएसपी सीआईडी यूनिट मंडी सुशांत शर्मा को भी इस टीम में मुख्य रूप से शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने शनिवार को इसके आदेश जारी किए। गौरतलब है कि चचोगा गांव में पत्थर के बीच दबाकर रखा महिला का एक शव बरामद हुआ है। स्लीपिंग बैग में बांधकर रखे शव की हालांकि अभी तक पुलिस के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं पहुंची है, लेकिन शव 20 से 30 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हत्या का कर रही इशारा पर हाथ खाली
पुलिस की प्रारंभिक जांच हत्या की ओर इशारा कर रही है, लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक महिला की पहचान भी नहीं हो पाई है। चूंकि, पहनावे और आभूषणों से महिला प्रवासी प्रतीत हो रही है, लिहाजा बाहरी राज्यों से यहां कार्य करने वाले मजदूरों और नेपाली मूल के लोगों से पूछताछ हो रही है। आभूषणों के फोटो भी विभिन्न आभूषणों की दुकानों को भेजे गए हैं। जिससे इन्हें बनाने वाले का पता चल सके।
टीम को तुरंत जांच के आदेश
उधर, इस मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक संजय कुंड ने एसआईटी गठित कर तुरंत जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं। डीएसपी मनाली हेम राज ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए कुल्लू एसपी ने पहले ही एसआईटी गठित की है। अब पुलिस महानिदेशक के आदेश पर टीम का गठन हुआ है। इस टीम का नेतृत्व डीआईजी मंडी मधु सूदन करेंगे। शनिवार देर शाम तक वह मनाली पहुंच सकते हैं। उनके अनुसार अब तक की प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

जहां शव मिला वहां नहीं हुई हत्या
महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं है। पुलिस की मानें तो जहां पर शव बरामद हुआ, वहां पर हत्या नहीं हुई। इस जगह का इस्तेमाल सिर्फ शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया। लिहाजा, मौके से कोई ठोस साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण फुटेज भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। लिहाजा, गांव में रह रहे प्रवासी लोगों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed