फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   interview for youth at kullu.

साक्षात्कार को बुलाए सौ और पहुंचे पंद्रह

Thu, 06 Aug 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 06 Aug 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन

जहां एक ओर सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए

विज्ञापन
युवाओं में होड़ मची रहती है, वहीं निजी क्षेत्र में युवा नौकरी को कम रुचि दिखा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक निजी कंपनी ने कुल्लू में पचास पदों को भरने के लिए सौ युवाओं को बुलाया था, लेकिन साक्षात्कार के लिए महज पंद्रह ही युवा पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक कंपनी एसोसिएट्स नॉन वूवन्स वर्कस में हेल्परों के पचास पद भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार लिया गया। हेल्पर्स के पचास पदों को भरनेे के लिए रोजगार विभाग की ओर से सौ युवाओं को बुलाया गया था।

शैक्षणिक योग्यता भी पांचवीं पास रखी गई थी, लेकिन युवाओं ने औद्योगिक क्षेत्र में दिलचस्पी न दिखाते हुए साक्षात्कार में जाना मुनासिब नहीं समझा। साक्षात्कार के लिए बुलाए सौ युवाओं में से पंद्रह युवाओं ने ही हाजिरी भरी। हालांकि, कंपनी के आला अधिकारियों ने 15 में से दस युवाओं का चयन भी कर लिया। इन युवाओं को अब कंपनी की ओर से 5800 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी हरि राम ने कहा कि साक्षात्कार के लिए सौ युवाओं को कॉल किया गया था। कंपनी की ओर से लिए गए इंटरव्यू में दस युवाओं को सिलेक्ट किया गया है। अब इन युवाओं को कंपनी के औद्योगिक क्षेत्र ज्वाइन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed