{"_id":"65298518ff238284f00cfdb6","slug":"interview-for-security-guard-on-18th-october-kullu-news-c-89-1-ssml1015-8948-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुरक्षा गार्ड के लिए 18 अक्तूबर को साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुरक्षा गार्ड के लिए 18 अक्तूबर को साक्षात्कार
Fri, 13 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। बिलासपुर की निजी कंपनी की ओर से सुरक्षा गार्ड की भर्ती की जाएगी। इसके लिए पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में 18, उपरोजगार कार्यालय बंजार में 19 और उपरोजगार कार्यालय आनी में 20 और 21 अक्तूबर को अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जो अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें साक्षात्कार से पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवाना होगा। सुरक्षा गार्ड के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 17,000 से 19,000 रुपये मासिक रहेगा।
साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने कहा कि निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रिक्त पद भरे जाने हैं। इसके लिए कुल्लू, बंजार और आनी में साक्षात्कार लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर पर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद