फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Instructions issued to restore the route once water levels normalize.

Kullu News: जलस्तर सामान्य होते ही मार्ग बहाल करने के निर्देश

Mon, 20 Jul 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to restore the route once water levels normalize.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा नाले में आई बाढ़ के कारण बनाया गया अस्थायी मार्ग बह गया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि जन सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रहे हैं। किसानों और बागवानों की उपज को समय पर मंडियों तक पहुंचाने तथा आम लोगों को शीघ्र यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को जालहमा नाले का जलस्तर सामान्य होते ही अस्थायी सड़क मार्ग बनाने के निर्देश दिए। भड़ाना ने क्षेत्र के किसानों, बागवानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि जब तक अस्थायी मार्ग पुनः बहाल नहीं हो जाता, तब तक नाले को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed