{"_id":"6a15ea52ec25761e940e8c04","slug":"inside-the-cave-there-is-a-temple-of-maa-tera-but-devotees-rejoice-kullu-news-c-89-1-ssml1013-177295-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गुफा के अंदर मां तेरा मंदिर... पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गुफा के अंदर मां तेरा मंदिर... पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
कुल्लू। अखाड़ा बाजार स्थित मां दुर्गा माता मंदिर के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर जागरण और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखाड़ा बाजार सहित पूरी कुल्लू घाटी से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर देर रात तक भक्ति, श्रद्धा और दीपों की रोशनी से जगमगाता रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम सात बजे आयोजित माता की भव्य महाआरती रही। श्रद्धालु अपने घरों से पावन ज्योत लेकर मंदिर पहुंचे। सैकड़ों दीपों और ज्योत की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर आलोकित हो उठा। माता के जयकारों से अखाड़ा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित पराशर भजन मंडली कटौला ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडली ने गणेश वंदना ‘जय जय गणपति जय’ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ‘राधे-राधे गाना मेरी जिंदड़िए’, ‘आओ ज्योत जगाएं भक्तों’ और ‘गुफा के अंदर मां तेरा मंदिर’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
विज्ञापन
दुर्गा माता मंदिर समिति के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं।