{"_id":"4c2aa442b805630683796336d2e8da93","slug":"inaugration-of-manali-apple-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्पल फेस्टिवल का अागाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप्पल फेस्टिवल का अागाज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में दो दिवसीय एप्पल फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। रविवार देर शाम को आयुर्वेद और सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने फेस्टिवल का उदघाटन किया। उन्होंने कहा है कि पर्यटन और सेब के कारण हिमाचल प्रदेश विश्व में प्रसिद्ध है। पर्यटन और बागवानी प्रदेश के लाखों लोगों की आय का मुख्य स्रोत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये दोनों महत्वपूर्ण क्षेत्र अप्रत्यक्ष रूप से आपस में जुड़े हुए हैं, क्योंकि सेब के माध्यम से जहां सैलानियों को हिमाचल की ओर आकर्षित किया जा सकता है, वहीं हिमाचली सेब को अच्छी मार्केट मिल सकती है। रविवार शाम को मनाली में दो दिवसीय एप्पल फेस्टिवल का उदघाटन करते हुए कर्ण सिंह ने यह विचार रखे। इस फेस्टिवल का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा उद्यान विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बागवानों से कीटनाशकों व कैमिकल्स का कम से कम प्रयोग करके जैविक खेती को अपनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के सभी भागों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके लिए एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी। समारोह के विशेष अतिथि एवं राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने बताया कि पर्यटन के विस्तार व इसके लिए मजबूत मूलभूत ढांचा विकसित करने के लिए सरकार गंभीर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में नए व अनछुए पर्यटक स्थल विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एप्पल फैस्टिवल जैसे आयोजनों से पर्यटन के विस्तार को बल मिलता है। इससे पहले पर्यटन उपनिदेशक रतन गौतम ने मुख्य अतिथि और अन्य सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनाली और सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने सांछस्कृतिक कार्यक्रमम पेश किए। इस अवसर पर लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंदशर्मा, मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, नगर परिषद अध्यक्ष रूप चंद नेगी, एडीएम विनय सिंह, एसडीएम मनाली ज्योति राणा मनाली के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन