फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   IGNOU extends application date for term-end examination

Kullu News: इग्नू ने बढ़ाई सत्रांत परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि

Sat, 11 Apr 2026 04:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
IGNOU extends application date for term-end examination
कुल्लू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विद्यार्थियों को राहत प्रदान की है। जुलाई 2025 सत्रांत के विभिन्न कोर्स की परीक्षाएं आगामी जून-जुलाई में प्रस्तावित हैं। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क और आवेदन करने की तिथि में इग्नू ने फेरबदल किया है। आवेदन तिथि को 10 से बढ़ा कर अब 27 अप्रैल किया है। इससे विद्यार्थी बढ़ी हुई तिथि के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित तिथि की समाप्ति के बाद 1,100 रुपये विलंब शुल्क अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए आवेदन और फीस जमा करने की तिथि में बदलाव होने से उन विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा, जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे। राजकीय महाविद्यालय बंजार में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक रामानंद ने कहा कि विद्यार्थी मूल्यांकन प्रभाग (एसईडी) की ओर से अधिसूचना के अनुसार सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से उन विद्यार्थियों की सहायता के लिए यह निर्णय लिया गया है, जो अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed