{"_id":"65aeb6179d3f2bb8d20947e8","slug":"if-ram-comes-i-will-decorate-the-courtyard-kullu-news-c-89-1-ssml1012-15404-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
Tue, 23 Jan 2024 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर ढालपुर के सुल्तानुपर स्थित रघुनाथ के मंदिर में रामभक्त भाव विभोर हो गए। लोग सुबह 9:00 बजे ही रघुनाथ के मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे।
11:00 बजे तक पूरा मंदिर परिसर सैकड़ों श्रद्धालुओं से भर गया। सबसे पहले यहां सुंदर कांड पाठ किया। बाद में भजन-कीर्तन का दौर शाम तक चलता रहा। भक्त भगवान राम के रंग में रम गए। श्रीराम के उद्घोष से पूरी रघुनाथ की नगरी गूंज उठी।
अयोध्या में जैसे ही भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ और मंदिर में विराजमान श्रीराम की मूर्ति की आंख से पटी हटाई तो भक्त अपने प्रभु की दिव्य मूर्ति देखकर भावुक हो गए। इस बीच भजन मंडली ने ...राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, ...हमारे साथ श्री रघुनाथ तो, किस बात की चिंता तथा ...दाता नहीं हैं श्रीराम के जैसा, सेवक नहीं हनुमान के जैसा भजनों से पूरी रघुनाथ की नगरी राममय हो गई।
विज्ञापन
भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि श्रीराम लला की नगरी अयोध्या और कुल्लू का नाता 374 साल पुराना है। ऐसे में आयोजन को लेकर सभी तरह की तैयारियां की गई थीं।
कार्यक्रम में आए भक्तों ने भगवान रघुनाथ जी के दर्शन भी किए हैं। राम जन्म भूमि न्यास की तरफ से रघुनाथ को निमंत्रण मिला था और महेश्वर सिंह ने भगवान रघुनाथ की ओर से चांदी का चौउंर, चरण पादुका और चौकी भेंट की है। संवाद