फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hut built for patrolling team in Shinkula Pass

Kullu News: शिंकुला दर्रा में पेट्रोलिंग टीम के लिए बनाया हट

Wed, 09 Oct 2024 07:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Hut built for patrolling team in Shinkula Pass
विधायक अनुराधा राणा ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के शिंकुला दर्रा पर (16,580 फुट) ट्रेक्टरों और पेट्रोलिंग टीम को ठहरने की सुविधा के लिए वन विभाग की ओर से हट स्थापित किया गया।
12 लाख की लागत से बनाए गए हट का शुभारंभ विधायक अनुराधा राणा ने किया। उन्होंने कहा कि जिले के अनछुए पर्यटन स्थलों पर इस प्रकार के हट बनने से साहसिक गतिविधियों से जुड़े पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। किसी भी आपात स्थिति के समय राहत एवं बचाव दलों के लिए भी मददगार साबित होंगे। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि जिले में पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक बल दिया जा रहा है। शिंकुला दर्रे के नीचे टनल निर्माण कार्य अगले वर्ष से शुरू होने जा रहा है। टनल के नॉर्थ पोर्टल वाले हिस्से में जांस्कर सुमदो और छूमित छौमो नामक रमणीक स्थलों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीमा सड़क संगठन योजक प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता कर्नल विकास गुलिया, कर्नल राजेश गुप्ता, ऑफिसर कमांडिंग मेजर उत्कर्ष के साथ चर्चा करते कहा कि शिंकुला टनल निर्माण कार्यों में दारचा ग्राम पंचायत और लाहौल-स्पीति के कामगारों को भी प्राथमिकता दी जाए। वन मंडल अधिकारी लाहौल अनिकेत वनवे ने बताया कि ट्रैक्टर और पेट्रोलिंग हट में सभी मूलभूत सुविधाएं जुटाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed