फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus runs till lot

Kullu News: लोट तक चले एचआरटीसी बस

Thu, 11 Jul 2024 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus runs till lot
फोटो सहित......
विज्ञापन

आपदा के बाद से नहीं चल रही बस, ग्रामीण हो रहे परेशान
पीडब्ल्यूडी ने डंगे लगाकर सड़क को कर दिया है चकाचक
.....
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में एक साल पहले आई आपदा के जख्म अभी भी लोग महसूस कर रहे हैं। राणाबाग-कांडीबाग-लोट सड़क पर चलने वाली निगम की बस एक साल से लोट नहीं आ रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को डंगे का निर्माण कर दुरस्त कर दिया है। सड़क पर सभी तरह के वाहन दौड़ रहे हैं मगर बालू कैंची से आगे बस नहीं आने से फनौटी पंचायत के नौ गांव के लोग परेशान हैं।
ऐसे में लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीण टेक सिंह, किशोरी लाल, बृज लाल, बेली राम, सुंदर सिंह तथा निका राम का कहना है कि आपदा से सड़क की हालत खस्ता हो गई थी। पहले लोग राणाबाग तक 13 किलोमीटर तक पैदल सफर करते रहे। इसके बाद बस देहुरी के साथ लगते ठंडा पानी, फिर कांडीबाग और अब बालू तक बस पहुंच रही है।
विज्ञापन

बालू कैंची से लेकर लोट तक सड़क सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल कर दी है लेकिन बस नहीं भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायत भी बस को लोट तक चलाने की कोई पहल नहीं कर रही है। कहा कि बालू कैंची से घुहाटन, डोहाड़, लोट, पारला लोट, दांधार, बनाला, धार, फनौटी और जुहड़ के लोग पैदल सफर करने का मजबूर हैं। स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अब लोट तक बस सेवा शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
बालू कैंची से लेकर लोट तक सड़क को बस योग्य तैयार कर दिया है। सड़क ठीक होने की सूचना एचआरटीसी को दी गई है। सड़क पर बस चलाने को भी कहा गया है।
-मनीष कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
...
लोट के पास कीचड़ होने से बस फंस रही है। इस बारे चालक-परिचालक को निर्देश दिए गए हैं कि सवारियों को लोट तक छोड़ा जाए।
-इंद्र सिंह, अड्डा प्रभारी एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed