फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus broke down near South Portal

Kullu News: साउथ पोर्टल के समीप खराब हो गई एचआरटीसी बस

Thu, 11 Jul 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus broke down near South Portal
आधा सफर में बस खराब होने से यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

दूसरी बस में यात्रियों को पहुंचाया केलांग
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के समीप केलांग डिपो की बस वीरवार को एक बार फिर से सवारियों के साथ धोखा कर गई। बस खराब होने से सवारियों को परेशान होना पड़ा।
काफी इंतजार के बाद यात्रियों को दूसरी बस में केलांग पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी की बस दोपहर 1:30 बजे मनाली बस स्टैंड से सवारियां लेकर केलांग के लिए निकली थी। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के समीप यह बस अचानक खराब हो गई। बस में बैठे यात्री ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब यह ठीक नहीं हुई तो उन्हें दूसरी बस से केलांग तक पहुंचाना ही निगम ने उचित समझा।
विज्ञापन

लाहौल घाटी के लोगों का कहना है कि आए दिन केलांग डिपो की बसें बीच रास्ते में खराब हो रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। बस में सवार यात्री राजेश कुमार और महेंद्र ने बताया कि जिस स्थिति में निगम की बसें पहुंच चुकी हैं, उससे यात्रियों के साथ कभी भी हादसा पेश आ सकता है। आरएम केलांग राधा देवी ने कहा कि खराब हुई बस को ठीक करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed